Chhattisgarh News In Hindi : Surajpur News – chhattisgarh news dav student aryan selected for inspire award | इंस्पायर अवार्ड के लिए डीएवी के छात्र आर्यन का चयन


बिश्रामपुर| लोक शिक्षण संचालनालय के तत्वावधान में इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन चार जनवरी को सुरजपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमें डीएवी पब्लिक स्कूल के वरिष्ठ विज्ञान शिक्षक दिनेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में प्रथम चरण में विद्यालय के नवमी कक्षा के छात्र आर्यन सिंह का मॉडल का चयन हुआ है। द्वितीय चरण में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन पांच से सात फरवरी तक किया जा रहा है। विद्यालय प्राचार्य आरजेके रेड्डी ने छात्र आर्यन सिंह की सफलता पर शुभकामनाएं दी है। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी अगर कड़ी मेहनत के साथ कार्य करे तो वह किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकता है।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here