बीजेपी के गढ़ में कांग्रेस ने लगाई सेंध, खतरे में पड़ी नेता जी की कुर्सी, जानें पूरा मामला

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद नगर पालिका में बीजेपी के गढ़ में कांग्रेस ने सेंध लगाने की बाजी खेली है. वर्तमान में काबिज भाजपा के अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर के खिलाफ कांग्रेस के पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन कलेक्टर को सौंपा है. बीते सोमवार को कांग्रेस के 10 पार्षदों ने कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर के कोर्ट में पेस होकर अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन पेश किया है. कांग्रेस के पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर पर भ्रष्टाचार, मनमानी, पीआईसी के बैठक में लिए गए निर्णय को प्रस्ताव में नहीं लिखना, अपने मन से प्रस्ताव को लिखवाने का काम करना, खुद को लाभ पहुंचाने और अपने लोगों के नाम पर पालिका में खुद काम करने सहित कई आरोप लगाए हैं.

कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि पूरे शहर के 30 पार्षद नगर पालिक अध्यक्ष के हिटलर शाही से नाराज हैं और कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर उनकी सहमति है. इधर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकार का कहना है कि, हमने शहर में विकास की गंगा बहाई है, विपक्ष में होने के बाद भी लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं. विकास का नाम ही प्रकाश है, कांग्रेसियों के अविश्वास प्रस्ताव को ध्वस्त करने का जादुई आंकड़ा हमारे पास है.

बहुमत में होने का दावा
प्रकाश चन्द्राकार का कहना है कि बहुमत में होने के दावा के साथ समय आने पर अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देने के लिए भी हम तैयार हैं. पूरे मसले पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीलेश क्षीरसागर ने बताया की अविश्वास प्रस्ताव के लिए 7 लोगों की संख्या होनी चाहिए वह उनके पास थी, और अविश्वास प्रस्ताव के लिए 2/3 बहुमत की आवश्यकता होगी. 10 दिन के भीतर आगे की कार्रवाई पूरी कर दी जाएगी. इस बीच सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी. अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अध्यक्ष के खिलाफ ज्यादा वोट होने से उन्हें अपना पद छोड़ना होगा. बहरहाल कांग्रेस की सेंध से नेता जी की कुर्सी खतरे में पड़ गई है.

Tags: Chhattisgarh news, Mahasamund News


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here