Heavy Rain In Some Areas Of Delhi, Roads Flooded And Traffic Also Affected Hindi News – Video: दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश, सड़कों पर पानी भरा तो यातायात भी प्रभावित

Video: दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश, सड़कों पर पानी भरा तो यातायात भी प्रभावित

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिल्ली में पहले 10 दिनों में मानसून अच्छी बारिश करेगा.

नई दिल्ली:

मानसून (Monsoon) की शुरुआत के साथ ही दिल्ली के कुछ इलाकों भारी बारिश (Heavy Rain in Delhi) देखने को मिली है, जिससे रविवार को यातायात प्रभावित हुआ. बारिश से गर्मी से राहत मिली, शहर के कुछ हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया. 

यह भी पढ़ें

दिल्ली में गुरुवार को भारी बारिश के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम और जलभराव की स्थिति पैदा हो गई.  

गुरुवार को हुई भारी बारिश के चलते राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दी. 

गुरुवार को ईस्ट ऑफ कैलाश, बुराड़ी, शाहदरा, पटपड़गंज, आईटीओ क्रॉसिंग और इंडिया गेट समेत शहर के कई इलाकों में आज सुबह जमकर बारिश हुई.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने निर्धारित समय से छह दिन पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है. राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को मानसून की पहली मौसमी बारिश हुई. 

आमतौर पर केरल में मानसून एक जून को आता है, लेकिन इस बार मानसून ने तीन दिन पहले ही केरल में दस्‍तक दे दी थी. 

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि मानसून से पहले 10 दिनों में अच्छी बारिश होगी और यह दिल्ली में बारिश की कमी को पूरा करने में मदद करेगा. शहर में एक जून से सामान्य बारिश 66.7 मिमी के मुकाबले सिर्फ 24.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है.  




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here