shraddha arya instagram, टाइट फिटिंग की ड्रेस पहन देर रात निकली 5 फीट 6 इंच लंबी श्रद्धा आर्या, बोल्ड-कट पर अटक गईं सबकी नजरें – shraddha arya looks stunning in olive green bodycon dress for outing with friends

टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali bhagya) में प्रीता के रोल से पॉपुलैरिटी पाने वाली श्रद्धा आर्या के हर एक लुक को फैंस खूब पसंद करते हैं। उनका हर एक अंदाज और स्टाइल बहुत ही यूनिक नजर आता है। हसीना अपने फैशनेबल और हॉट लुक्स से हमेशा ही घायल करती दिखती है। अदाकारा को अच्छे से पता है कि लाइमलाइट में कैसे रहना है और वह हमेशा ही खुद को इस तरह से स्टाइल करती हैं जिसमें उनका कॉन्फिडेंस दिखाई देता है। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब यह बाला ने टाइट फिटिंग की ड्रेस पहन अपने दोस्तों संग पार्टी करने निकलीं। (फोटोज साभार – इंस्टाग्राम)


बॉडीकॉन ड्रेस पहन निकलीं आउटिंग पर
दरअसल, श्रद्धा आर्या अपने दोस्तों से मिलने पहुंची थीं, जहां वह सिंपल स्टाइल हर किसी का ध्यान खींच ले गया। उन्होंने अपने लिए एक ऐसी ड्रेस को चुना था, जो उनकी फिगर को फ्लॉन्ट करना काम कर रही थी। ओलिव ग्रीन कलर की बॉडीकॉन स्ट्रेचबल मिडी ड्रेस को हसीना ने पहना था, जो उनकी बॉडी के साथ एकदम फिट बैठी थी।


बोल्ड-कट ने बढ़ाया ऊम्फ फेक्टर
श्रद्धा की इस ड्रेस में भले ही बोल्ड नेकलाइन नहीं थी, लेकिन उसका टर्टल नेक पैटर्न उनकी आउटफिट को कॉम्प्लिमेंट करता दिख रहा था। वहीं इस बॉडी हगिंग ड्रेस में सेक्सीनेस ऐड करने के लिए बिलो द बस्ट एरिया के दोनों किनारों पर की-होल कट दिया गया था, जो बोल्डनेस का तड़का लगाता दिख रहा था। हसीना इन कट्स से अपने बॉडी कर्व्स भी फ्लॉन्ट करती दिख रही थी।


यूं बढ़ाया लुक में स्टाइल
अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए श्रद्धा ने न्यूड प्वॉइंटेड हील्स पहनी थी। मिनी वाइट एंड ब्लैक टोट बैग कैरी किया था। ऐक्ससरीज को डिच करते हुए उन्होंने मिनिमल मेकअप से अपने लुक को राउंड-ऑफ किया था। श्रद्धा की तरह आप भी इस तरह की ड्रेस को अपने फ्रेंड्स के साथ आउटिंग पर कैरी कर सकती हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप इसे इतना सिंपल रखें, आप इस तरह के अटायर के साथ पेंडेंट नेकलेस और कान में हूप ईयररिंग्स पहन सकती हैं, जो आपको स्टाइलिश दिखाने का काम करेगा।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here