Omicron’s More Transmissible New Sub-Variant Detected In Delhi – कोरोनावायरस का खौफ: दिल्‍ली में Omicron के अधिक संक्रामक Sub-Variant का पता चला

कोरोनावायरस का खौफ: दिल्‍ली में Omicron के अधिक संक्रामक Sub-Variant का पता चला

प्रतीकात्‍मक फोटो

नई दिल्‍ली :

देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोनावायरस वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron)के अधिक संक्रामक सब वेरिएंट का पता चला है. एक शीर्ष मेडिकल अधिकारी के अनुसार, दिल्‍ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्‍पताल में जीनोम सीक्‍वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल से कोरोनावायरस के इस नए सब वेरिएंट का पता चला.LNJP  अस्‍पताल के मेडिकल डायरेक्‍टर डॉक्‍टर सुरेश कुमार ने एनडीटीवी को बताया कि कई सैंपल्‍स में ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट BA 2.75 का पता चला है. दिल्‍ली में कोविड-19 के मामलों और पॉजिटिविटी रेट में इजाफे के बीच कोरोना का यह सब वेरिएंट मिला है


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here