https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Friday, November 14, 2025
HomeUncategorizedSleeping Tips: दिनभर की थकान के बाद भी रात में नहीं आती...

Sleeping Tips: दिनभर की थकान के बाद भी रात में नहीं आती नींद, तो Ayurveda एक्सपर्ट की ये 5 बातें गांठ बांध लें – how can i solve my sleeping problem at night try these 5 good night sleeping tips shared by ayurveda doctor

नींद हमें स्वस्थ रखती है और बॉडी के प्रभावपूर्ण काम करते रहने के लिए बहुत जरूरी होती है। आपका दिमाग केवल रात में ही कुछ देर के लिए आराम करता है। ऐसे में यदि आप रात में जगते हैं तो मानसिक बीमारियों के होने की संभावना बढ़ जाता है। और खराब स्मृति और ध्यान, कमजोर प्रतिरक्षा, और मनोदशा में परिवर्तन जैसे दुष्प्रभावों का अनुभव हो सकता है। इसलिए एक्सपर्ट हर रात 7 से 9 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं।

आयुर्वेद डॉक्टर ऐश्वर्या संतोष ने हाल ही में रात में नींद ने आने की परेशानी से निपटने के लिए नेचुरल और कारगर उपायों को अपने इस्टां पर शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने नींद न आने, बीच-बीच में उठने और सुबह उठने में थकान महसूस होने में परेशानियों का अनुभव करने वालों को बेहतर नींद के लिए 5 आयुर्वेदिक नुस्खे को आजमाने की सलाह दी है। आइए जानते हैं क्या हैं ये नींद आने के उपाय

नींद की दवा से कम नहीं ये आयुर्वेदिक उपाय

​सोने के उपाय नं.1- पादाभ्यंग

-1-

यदि आपको रात में नींद नहीं आती है, तो पादाभ्यंग का अभ्यास करें। इसमें पैर के दोनो तलवों में तेल को लगाना होता है। और फिर कुछ देर तक इस अच्छे से मालिश करें। इसके बाद 1 घंटा होने पर इसे पोछ लें या फिर पानी से धो लें। ऐसे रोज रात में करने से कुछ दिन में ही परिणाम नजर आने लगेंगे।

​सोने के उपाय नं.2 – प्राणायाम

-2-

रात में सोने की परेशानी का सामना करना पड़ता है तो प्राणायाम आपके लिए नींद की दवा का काम कर सकता है। एक्सपर्ट बताती हैं कि चंद्रा अनुलोम विलोम प्राणायाम करने से बॉडी रिलेक्स होती है और अच्छी नींद आती है। इसमें एक नाक के छेद से सांस लेना और दूसरे छेद से सांस छोड़ना होता है। रोज सोते समय 5 मिनट के लिए इसका अभ्यास आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

​सोने के उपाय नं.3 – मेडिकेटेड मिल्क

-3-

मेडिकेटेड मिल्क नींद न आने की समस्या में रामबाण का काम करती है। इसे तैयार करने के लिए 1 गिलास दूध में 1/4 चम्मच जायफल पाउडर, एक चुटकी हिल्दी पाउडर, एक चुटकी इलायची पाउडर मिला लें। अब इसे 5 मिनट तक उबाल। इसे छान कर रोज सोने से पहले इसका सेवन करें।

​सोने के उपाय नं.4 -डायट

-4-

एक्सपर्ट नींद न आने की समस्या से ग्रसित व्यक्ति को डायट लेने के तरीके में कुछ बदलाव करने की सलाह देती हैं। इसमें सूर्यास्त से पहले भोजन करने से लेकर गर्म खाना खाने के अलावा, शाम के वक्त चाय या कॉफी से परहेज शामिल है।

सोने के उपाय नं.5- लाइफस्टाइल

-5-

यदि आपको सोने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तो लाइफस्टाइल में इन सुधारों के साथ इससे मुक्ति पा सकते हैं। इसमें खाने के बाद 100 कदम चलना, 10 बजे से पहले सोना, सोने से 1 घंटे पहले साले इलेक्ट्रोनिक डिवाइस जैसे फोन, लैपटॉप, टीवी का उपयोग बंद कर देना और रोज इस रूटीन को फॉलो करना शामिल है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam