मंत्रियों ने कितनी की “जनसेवा” होगी निगरानी


भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (Prime Minister Narendra Modi )के जन्मदिवस से शुरू हो रहे जनसेवा अभियान में मध्य प्रदेश के मंत्रियों ने कितना काम किया। इसका सरकार लेखा जोखा रखेगी। मंत्रियों के कामकाज के चिन्हांकन (ऑडिट) के लिए सीनियर मंत्रियों की कमेटी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बनाई है।

इसके साथ ही जनसेवा अभियान और सेवा पखवाड़ा के लिए भी मंत्रियों के समूह का गठन किया गया है। 17 सितंबर से शुरू हो रहे इस अभियान में प्रदेश के लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया गया है। इस काम के लिए हर जिले में मंत्रियों को भेजा जाएगा। कौन मंत्री जिले में गया। उसने क्या काम किया किस मंत्री ने पार्टी के कितने लोगों से मुलाकात की, जैसे कामों का ऑडिट गोपाल भार्गव और विजय शाह के साथ बनी चार मंत्रियों की कमेटी करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here