The Time For Withdrawal Of Nomination Is Still Left, What Do You Know…, Jairam Ramesh Said About The Election For The Post Of Congress President – नामांकन वापसी का समय अभी बचा है, क्या पता…, कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर बोले जयराम रमेश

नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि अभी तक नामांकन वापसी का समय अभी बचा है, क्या पता आगे चुनाव कराने की जरूरत ही महसूस न हो. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख आठ है जबकि 17 अक्टूबर को चुनाव होना है. पार्टी के महासचिव और संचार विभाग के प्रमुख रमेश ने कहा कि एम मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर, दोनों का ही व्यक्तित्व बहुआयामी है.

यह भी पढ़ें

जयराम रमेश ने कहा कि मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी होगा. कांग्रेस आंतरिक रूप से भाजपा की तुलना में ज्यादा लोकतांत्रिक पार्टी है और यही एकमात्र राजनीतिक दल है, जिसके पास अपने अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए प्रणाली है और पार्टी ने अपने अध्यक्षों को चुना है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here