यात्रीगण कृपया ध्यान दें: भोपाल से होकर जाने वाली इन ट्रेनों के समय में किया बदलाव, देखिए पूरी लिस्ट

भोपाल. ये खबर राजधानी भोपाल के रेल यात्रियों के लिए काम की है। रेलवे प्रशासन ने आज यानी एक अक्टूबर से कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है। नए टाइम टेबल के मुताबिक भोपाल से होकर और आने-जाने वाली भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है।

इन गाड़ियों का समय बदला

  • ट्रेन नंबर 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस, वर्तमान समय रात 9 की जगह 8.55 बजे भोपाल स्टेशन से रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 22169 रानी कमलापति-संत्रागाछी एक्सप्रेस, वर्तमान समय दोपहर 2.40 बजे की जगह अब दोपहर 2.25 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस, वर्तमान समय शाम 18.10 (6.10) बजे के स्थान पर 18.20 (6.20) बजे भोपाल स्टेशन से रवाना होगी।
  • ट्रेन नंबर 01883 बीना-ग्वालियर एक्सप्रेस, स्पेशल वर्तमान समय दोपहर 11.20 बजे के स्थान पर दोपहर 12.15 बजे बीना स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन नंबर 12184 प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस, वर्तमान समय सुबह 8.35 के स्थान पर 8.30 बजे भोपाल स्टेशन पर पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, वर्तमान समय शाम 5.20 बजे के स्थान पर 4.55 बजे भोपाल स्टेशन पर आएगी।
  • ट्रेन नंबर 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस, वर्तमान समय सुबह 7.10 बजे के स्थान पर 7.05 बजे भोपाल स्टेशन पर आएगी।
  • ट्रेन नंबर 22170 संत्रागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस, वर्तमान समय रात 8.10 बजे के स्थान पर 8.05 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here