कमल नाथ के किले में बजा शिवराज का डंका, शिवराज ने छिंदवाड़ा में लगाई सेंध

  • कमल नाथ के गढ़ में शिवराज की सेंध से टेंशन में कांग्रेस
  • प्रदेश की 73 प्रतिशत नगर पालिका, परिषदों में भाजपा का कब्जा
  • कमलनाथ के हाथ से निकले निकाय
  • 04 नगर पालिकाओं में भाजपा जीती
  • 02 पर सिमटी कांग्रेससौंसर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ


राय डी.के. की रिपोर्ट। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल में भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली है। मध्यप्रदेश की जनता में शिवराज का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। शिवराज ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को उनके गढ़ छिंदवाड़ा में पटखनी दे दी है। छिंदवाड़ा जिले की 6 नगर पालिकाओं में हुए चुनावों में 4 पर भाजपा ने जीत हासिल की है। मोहगाँव , जुन्नारदेव , दमुआ एवं सौंसर नगर परिषद में कमल खिला है। सौंसर में भाजपा ने इतिहास रचते हुए 15 में से 14 सीटों पर जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया है। यहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है, जबकि 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। कांग्रेस को हर्रई और पांढुर्ना परिषद में ही संतोष करना पड़ा है।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के 18 जिलों के 46 नगरीय निकायों के परिणाम 30 सितंबर को आये हैं। 17 में से 11 नगर पालिका पर BJP ने जीत हासिल की है। कांग्रेस 4 पर सिमट गई है। उधर, 29 नगर परिषद में से 18 BJP के खाते में आई हैं। कांग्रेस को 6 पर संतोष करना पड़ा।

जिन स्थानों के ये परिणाम आये हैं वे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र हैं। परिणामों से साबित हो चुका है कि आदिवासी क्षेत्रों में शिवराज जादू जोरों से चल रहा है। वर्तमान में प्रदेश की 73% नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में बीजेपी काबिज है।

लेकिन छिंदवाड़ा की जीत सबसे खास है। बता दें कि छिंदवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ है। कमलनाथ हमेशा दंभ भरते हैं कि छिंदवाड़ा उनसे कोई नहीं छीन सकता, लेकिन इन चुनावों के परिणामों ने साबित कर दिया है कि कमलनाथ लगातार कमजोर होते जा रहे हैं। और शिवराज की शक्ति लगातार बढ़ती जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here