Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग, 8 दिसंबर को नतीजे

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। यहां सिंगल फेज में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वोटर नामांकन तक अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं। इस बार 80 साल से ऊपर उम्र वाले बुजुर्गों और कोरोना पीड़ितों को घर से वोटिंग की सुविधा दी जाएगी।

विधानसभा चुनाव का पूरा प्रोग्राम

नोटिफिकेशन- 17 अक्टूबर
नॉमिनेशन- 25 अक्टूबर तक
वोटिंग- 12 नवंबर
काउंटिंग- 8 दिसंबर

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें…

  • महिलाओं के लिए अलग से बूथ बनाया जाएगा। सभी बूथों पर पानी और गर्मी से राहत की व्यवस्था रहेगी।
  • 80 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति और कोरोना पीड़ितों के लिए घर पर वोटिंग की सुविधा होगी।
  • दिव्यांगों को पोलिंग सेंटर पर व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएगी। वोटिंग के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी।
  • चुनाव में पैसे, ड्रग्स या किसी भी तरह के पावर का दुरुपयोग किया जाता है, तो नागरिक इसकी सूचना C-vigil ऐप पर दे सकते हैं।
  • ऐप पर ही उम्मीदवारों के बारे में जानकारी मिल जाएगी। उम्मीदवारों के अपराध और संपत्तियों की जानकारी हम ऐप पर देंगे।

8 जनवरी को खत्म हो रहा हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल

हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी को खत्म हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। इनमें 20 सीटें आरक्षित हैं। 17 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए और 3 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए रिजर्व हैं। 2017 में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। चुनाव में भाजपा 44, तो कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली थी। एक सीट पर CPIM और दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here