Chhattisgarh News In Hindi : Utai News – chhattisgarh news bhagavad gita karma the confluence of knowledge and devotion angeshwari | भगवत गीता कर्म, ज्ञान और भक्ति का संगम: अंगेश्वरी


बाबा दरबार धनोरा में श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन गीता, तुलसी वर्षा के बाद भक्तों ने हवन पूर्णाहुति डाली। दोपहर 12 बजे से मंदिर समिति ने भंडारा कराया। सैकड़ों भक्तों ने प्रसादी ली।

भागवताचार्य अंगेशवरी पांडेय की शोभायात्रा निकालकर ग्राम भ्रमण कराया गया। हेमंत तेली, गुलाब भाई की भजन मंडली ने भजन गाए। कथावाचक अंगेश्वरी देवी ने कहा कि गीता कर्म, ज्ञान और भक्ति का अनूठा समन्वय है। इसके उपदेशों के पालन से हमारी सभी समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने भक्ति योग का मार्ग सुझाया और कहा कि ध्यान का अभ्यास मन की एकाग्रता सभी के लिए संभव नहीं होता जीवन की जटिलताएं इसे होने नहीं देती। आयोजन में लक्ष्मण बाबा, नंद पंडा, झब्बु, जीवराखन, सुखीराम, राजु यादव, लुतकरन, विनोद साहू, वासुदेव सप्रे, मनसुखा व सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

धनोरा में कथा के अंतिम दिन सैकड़ों भक्तों ने हवन में आहुतियां डाली।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here