1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के एक आरोपी मुनाफ हलारी मूसा को गुजरात एटीएस ने मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. उसकी तलाश 1500 करोड़ के ड्रग्स मामले में थी. एटीएस को खबर मिली कि मूसा पाकिस्तानी पासपोर्ट पर यात्रा कर रहा है. इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. गुजरात एटीएस आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी.

