मुरैना, ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवरजा सिंह चौहान ने आज मुरैना में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ मुरैना जिले में ‘कृषि मेला एवं प्रदर्शनी’ का शुभारंभ किया। यह मेला तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान सभा में शिवराज ने कहा कि मेरे किसान भाइयों,आपको यहां विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा। यह केवल कृषि मेला नहीं है,यह किसानों की आय दोगुनी करने का महायज्ञ है।


