दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के रिजल्ट आज आ रहे हैं. हम आपको सबसे तेज चुनाव परिणाम बताएंगे. हर सीट का ब्यौरा. कौन जीता और कौन हारा, कौन चल रहा आगे और कौन पीछे. बता दें कि एक्जिट पोल में आप की सरकार बनने का दावा किया गया था. हालांकि, बीजेपी के नेता लगातार दावा कर रहे थे कि सारे एग्जिट पोल गलत हो जाएंगे और बीजेपी सरकार बनाएगी. लेकिन शुरुआती रुझानों में बीजेपी पिछड़ती हुई दिख रही है और आप भारी बहुमत से सरकार बनाने की ओर आगे बढ़ रही है.
.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस चुनावी दंगल में बिजली, स्कूल और पानी को अपना मुद्दा बनाया था और लोगों को पिछले पांच साल में पहुंचाए गए फायदों को गिनाते हुए वोट मांगे थे. अरविंद केजरीवाल ने 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और महिलाओं को बस में फ्री सफर दिलाने को अपनी प्रमुख उपलब्धियों के तौर पर प्रचारित किया था. साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के काम पर वोट मांगे थे और नागरिकता संशोधन एक्ट, अनाधिकृत कॉलोनी समेत अन्य मुद्दों को लेकर लोगों से समर्थन मांगा था.

