Chhattisgarh News In Hindi : Child found at Dongargarh railway station in Chhattisgarh, RPF sent home | पिता ने डांटा तो घर छोड़कर ट्रेन में बैठ गया 11 साल का मासूम, आरपीएफ ने सौंपा परिजनों को

  • डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में टिकट चेकिंग के दौरान मिला बच्चा 
  • टिकट निरीक्षक ने की बच्चे से बात-चीत तो हुआ खुलासा 

Dainik Bhaskar

Feb 11, 2020, 11:56 AM IST

भिलाई. मुख्य टिकट निरीक्षक ए लक्ष्मण राव की नजर टिकट चेकिंग के दौरान एक बच्चे पर पड़ी। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह अपने पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर जा रहा है। ए लक्ष्मण ने 11 साल के इस बच्चे को समझाया और उसे घर वापस जाने के लिए राजी किया। डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में आरपीएफ को बच्चे को सौंपा  गया। बच्चे ने अपना नाम धीरज कारेमोरे और पिता का नाम उत्तम कारेमोरे बताया। वह महासमुंद का रहने वाला है। 
 

पुलिस को बच्चे से उसके पास पिता का मोबाइल नंबर मिला था। जिससे बच्चे के परिजनों से संपर्क किया गया। बच्चे ने बताया कि उसके पिता की जेब से कुछ रुपए कम मिले थे, इस पर पिता ने बच्चे को डांटा इसी बात पर नाराज होकर धीरज ने घर छोड़ दिया और रेलवे स्टेशन आकर ट्रेन में जाकर बैठ गया। धीरज  विशाखापटनम से निजामुद्दीन जा रही समता एक्सप्रेस में एसी कोच से लगे एस-1 स्लीपर कोच में बैठा था। आरपीएफ ने उसे परिजनों तक पहुंचा दिया।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here