राष्ट्रपति ने खारिज की दया याचिका तो SC पहुंचा निर्भया का दोषी विनय शर्मा – Nirbhaya case convict vinay sharma moves supreme court against mercy plea rejection

  • राष्ट्रपति के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दोषी विनय
  • राष्ट्रपति ने ठुकराई थी निर्भया के दोषी विनय की दया याचिका

निर्भया के दोषी विनय शर्मा की दया याचिका राष्ट्रपति ने ठुकरा दी है. अब राष्ट्रपति के निर्णय के खिलाफ दोषी विनय शर्मा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है और राष्ट्रपति के फैसले को चुनौती दी है. दोषी विनय ने राष्ट्रपति के फैसले की समीक्षा के लिए अर्जी दायर की है. दोषी विनय शर्मा की दया याचिका राष्ट्रपति खारिज कर चुके हैं.

दोषी विनय शर्मा ने कहा है कि उसके मामले में राजनीति की गई है.  राष्ट्रपति को भेजी गई सलाह पक्षपात और पूर्वाग्रह से ग्रस्त है. याचिका में मीडिया में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर के बयानों का हवाला भी दिया गया है. कहा गया है कि यह सब राजनीति के चलते हुआ है. यह उसके अधिकारों का हनन है.

वहीं सु्प्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद अब तिहाड़ जेल प्रशासन पटियाला हाउस कोर्ट में फ्रेश डेथ वारंट जारी करने के लिए अर्जी दाखिल करेगा. तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी. आज ही पटियाला हाउस कोर्ट इस मामले की सुनवाई करेगा.

वहीं उधर, निर्भया के माता-पिता और  सरकार ने पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दायर कर नया डेथ वारंट जारी करने के लिए अर्जी लगाई है. ट्रायल कोर्ट ने सभी दोषियों को नोटिस जारी किया है. बुधवार को दोपहर 2 बजे इस मामले की सुनवाई होगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here