किसान गौरव सम्मेलन : मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना से हर किसान के खेत में बनेगी सड़क


भोपाल, ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज किसान गौरव सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुजरात की विजय ऐसी है कि विरोधी हक्के-बक्के रह गए झाड़ू की भी झाड़ू लग गई। पंजा तितर-वितर हो गया। भारतीय जनता पार्टी ने शानदार सफलता हासिल की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के यशस्वी, गतिशील और कर्मठ नेतृत्व को हम प्रणाम करते है और इस संकल्प के साथ ठीक ऐसी ही विजय मध्यप्रदेश में हो इसमें हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस, नवाब, अंग्रेज मिलकर साढ़े 7 लाख हेक्टेयर जमीन सींच पाए, लेकिन हमने अपनी सरकार में सिंचित क्षेत्र को बढ़ाकर 45 लाख हेक्टेयर कर दिया है। हम फिर से मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना चालू कर रहें हैं। किसानों के खेतों में सड़क होगी। मेरे मन में यही भाव रहता है कि अगर एक क्षण भी बेकार करता हूँ तो लगता है कि मैं 8.5 करोड़ लोगों के साथ अन्याय कर रहा हूँ। आप खरीदी केंद्र पर कभी-कभी जाएं, देखें, मामला ठीक ठाक चल रहा है या नहीं! अगर कहीं लगता है कि अव्यवस्था है तो आप उसकी खबर करो मेरे पास। आप सही जानकारी दोगे तो हम मिलकर लोगों की भलाई के लिए काम करेंगे और सच में इससे बड़ा संतोष कोई नहीं है। कई किसान दुर्घटना भगवान न करे हाथ कट गया कोई और दिक्कत आ गई एक्सीडेंट हो गया, मुसीबत में अगर आए तो मामा कोई कसर नहीं छोड़ेगा। अपनी राजनीति है दूसरों की सेवा करने के लिए, दूसरों की पीड़ा हरने के लिए दूसरों को सुख देने से बड़ा कोई सुख और आनंद है ही नहीं! हम मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का पैसा बांटे तो उस समय 1 संभाग में 1 जगह कार्यक्रम उससे सारे जिले जोड़ें। उस समय एक बड़ी प्रदर्शनी भी लगाएं जिनमें सारी आधुनिक मशीनें, आधुनिक खेती की प्रदर्शनी लगाकर किसानों को प्रेरित भी करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here