सर्दी आते ही एमपी में बढ़ जाता है नक्सली मूवमेंट, गर्म कपड़ों की आड़ में हथियारों की सप्लाई


मध्यप्रदेश में तेजी से नक्सली मूवमेंट बढ़ रहा है. इस मौसम में नक्सली अपने नेटवर्क को मजबूत करने के साथ कई दीगर काम को अंजाम देते हैं. ठंड के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर नक्सली अपनी गतिविधियां बढ़ा देते हैं. नक्सली इस सीजन को सबसे सुरक्षित मानते हैं. उन्हें लगता है कि कोहरे की वजह से उन्हें फायदा मिलता है. साथ ही पुलिस का मूवमेंट भी दूसरे सीजन के मुकाबले कम रहता है. मुख्य मार्गो तक पेट्रोलिंग सिमट कर रह जाती है. गर्म कपड़े और कंबल साथ होने की वजह से हथियारों की सप्लाई भी आसानी से हो जाती है. इसी वजह से नक्सली अपनी गतिविधियों को आसानी से संचालित करने के साथ मूवमेंट करते हैं. बालाघाट डिंडोरी और मंडला जिले में नक्सली सबसे ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here