राजा पटेरिया ने कहा— मोदी की ‘हत्या’ कर दो, शिवराज बोले— देश तोड़ने वालों के मनसूबे उजागर

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने को लेकर बयान दिया है। वीडियो इंटरनेट में वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य पटेरिया के खिलाफ सख्ती बरतते हुए एफ आई आर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस जोड़ो यात्रा करने वाले, देश तोड़ने वाली हरकत कर रहे हैं। ऐसे बयानबाजी करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि ऐसे बयानों पर सरकारी सख्ती बरतेगी।
खजुराहो के मूल निवासी राजा पटेरिया कांग्रेसी पूर्व विधायक रहे हैं। वे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां वे कह रहे हैं— “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर लोगों को बांट देगा। दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है। अगर संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो।”
बताया जा रहा है कि यह वीडियो पन्ना जिले के पवई में रिकॉर्ड हुआ है। पवई में वे प्रवास के दौरान कांग्रेस नेताओं को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्होंने यह विवादित बयान दे डाला।
राजा पटेरिया पहली बार विवादों में नहीं घिरे हैं। पहले भी उन्होंने दमोह में आदिवासियों का पक्ष लेते हुए एक पुलिस अधिकारी को फोन पर धमकी दे दी थी। राजा पटेरिया ने, पुलिस अधिकारी को कहा था कि अगर आदिवासियों की बात नहीं मानोगे तो वह आदिवासियों को नक्सली बना देंगे।
राजा पटेरिया ने नवभारत टाइम्स डॉट कॉम से बात करते हुए सफाई भी पेश कर दी है। उन्होंने कहा कि मैं गांधी को मारने वाला इंसान हूं, हत्या की बात मैं नहीं कर सकता। मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है।
राजा पटेरिया ने बाद में ‘हत्या’ शब्द को ‘हार’ की परिभाषा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here