तीन दोस्तों को पुलिस ने भेजा जेल, सेंट्रल जेल के सामने तलवार लहराकर बनाया था वीडियो

हाइलाइट्स

सेंट्रल जेल के सामने तलवार संग वीडियो बनाना पड़ा भारी
तीन दोस्तों को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में केंद्रीय कारागार के सामने तलवार लहराकर वीडियो बनाने वाले तीन दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. दरअसल, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तीन युवक केंद्रीय कारागार के सामने तलवार लहराते हुए नजर आए थे, इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की. तीनों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया.

मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें तीन युवक हाथ में तलवार लेकर वीडियो बनाते दिखाई दे रहे थे. मामले का संज्ञान लेकर पुलिस ने सरगर्मी से आरोपियों की खोजबीन की और अलग-अलग जगह से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. वीडियो में जिस तलवार को लहराया जा रहा था, पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है. फ़िलहाल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है.

दरअसल, सोशल मीडिया के जमाने में कुछ असामाजिक तत्व अपनी रंगबाजी दिखाने के लिए गलत तरीके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल रहे हैं, लेकिन अब उनका वीडियो उनके लिए खतरे की घंटी बजा रहा है. बिलासपुर के इस वायरल वीडियो में पुलिस की कार्रवाई उन लोगों के लिए चेतावनी है जो रील बनाने के चक्कर में कानून को हाथ में ले रहे हैं.

Tags: Bilaspur news, Chhattisgarh news


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here