शिवराज ने मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों को सिखाए काम करने के गुर

  • कहा-बिना पढ़े दस्तखत मत करना, मानदेय दो दुना करने की घोषणा
  • भोपाल: ‘हमेशा विनम्र बने रहना, हममें अहंकार आया, तो जनता की नजर से उतरना शुरू हो जाते हैं। जनता हर चीज बारीकी से देखती है।‘ ये अहम मंत्र दिया है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने, राजधानी भोपाल में आयोजित नगरीय निकायों के नव-निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण सह-सम्मेलन कार्यक्रम में, इस दौरान CM ने मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों का मानदेय दोगुना करने की घोषणा भी की।
  • ‘बिना पढ़े दस्तखत मत करना’
  • CM शिवराज ने नव निर्वाचित मेयर, अध्य़क्ष और पार्षदों से कहा कि किसी भी कागज पर बिना पढ़े दस्तखत मत करना। सीएम ने कहा कि ‘नियम, प्रक्रिया पढ़ो, सभी जानकारी लो फिर दस्तखत करना,ये मूलमंत्र दे रहा हूं’। सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में हम जनता की सेवा के लिए हैं। जीतने के बाद हमको सभी का ध्यान रखना है। दूसरों का भला करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। सेवक हैं तो धैर्य नहीं खोना है, उन्होंने कहा कि ‘कभी निराश मत होना, उत्साह से भरे रहना, हर परिस्थिति में हल निकालते रहना।
  • शिवराज के चार मंत्र
  • सीएम शिवराज ने नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों को चार मंत्र दिए
  • 1- पांव में चक्कर- वार्ड का भ्रमण करते रहना,
  • 2- मुंह में शक्कर- हमेशा मीठा बोलना
  • 3- सीने में आग- अपने वार्ड को सबसे अच्छा बनाऊंगा
  • 4- माथे पर बर्फ- हमेशा माथे को ठंडा रखना

सीएम शिवराज के उद्बोधन की बड़ी बातें
*नई अवैध कॉलोनी कोई बिल्डर काटे तो उसे जेल भेज दो, लेकिन पुरानी जहां घर बनाकर लोग रह रहे हैं उसे वैध बना दो। सरल नियम प्रक्रिया बनाकर उन्हें वैध बनाने का काम करेंगे।

  • 31 दिसम्बर 2020 तक शहरों में जो गरीब जहां रह रहा है, उसका पट्टा उसे दे दिया जाएगा। यही हम गांव में भी करेंगे।
    *पूरे दिन और सप्ताह की आप समय सारणी बनाएं। निश्चित समय सीमा में लोगों को सुविधाएं मिल जाएं, कौन सी सुविधा कितने दिन में मिल जाए, कैसे मिल जाए, इसकी पूरी जानकारी हो।
    *पहले बिल्डिंग परमिशन 30 दिन में मिलती थी, अब 15 दिन में मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here