एम पी में कोविड अलर्ट : सीएम शिवराज ने बुलाई बैठक

भोपाल। चीन और लैटिन अमेरिकी देशों में ​बढ़ते कोविड—19 के मामलों ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश सरकार भी इस बार तैयारियों को लेकर सतर्क दिख रही है। इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री आवास में कोविड की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बैठक बुलाई। बैठक में मुख्य ​सचिव इकबाल सिंह बैंस, स्वास्थ्य विभाग के ​अतिरिक्त मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान सिंह कई अफसर मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का स्वास्थ्य सरकार के लिए सर्वोपरि है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में अभी स्थिति सामान्य है, चिंता की बात नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य अमला अलर्ट पर रहे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि कोरोना को लेकर अलर्ट पर रहें। पूरी तैयारी रखें।
सीएम शिवराज ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट की मॉक ड्रिल कराई जाए। अस्पतालों में कोरोना निराकरण संबंधी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर लें। दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जिन्होंने बूस्टर डोज नहीं लगवाया है, वो बूस्टर डोज लगवाएं।
मध्य प्रदेश में आज तक 7 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कुल 13,35,79,471 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। पहला डोज लगवाने वालों की संख्या करीब 5,41,39,585 है, जबकि ​करीब 5,40,34,716 लोग दूसरा डोज लगवान चुके हैं। 15 से 18 वर्ष तक उम्र के करीब 41,94,056 लोगों को पहला डोज लगा है, वहीं करीब 34,68,861 को दूसरा डोज लग चुका है।
​प्रीकॉशन डोज की स्थिति
12 से 14 साल के करीब 24,10,903 बच्चों को पहला डोज लगाया गया है। वहीं, 16,98,619 बच्चों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। लेकिन प्रीकॉशन डोज की संख्या मध्य प्रदेश में काफी कम है। जबकि 13632414 लोगों ने प्रीकॉशन डोज लगवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here