भोपाल, ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री जी, आपके अमूल्य शब्दों से आज हमें राष्ट्र उत्थान और गरीब कल्याण के संकल्पों की सिद्धि के लिए नव शक्ति, नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त हुई है। आपके दूरदर्शी नेतृत्व व विजन तथा मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।


