महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण, मचा कोहराम

​नई दिल्ली, ब्यूरो। देश की काबिल महिला खिलाड़ियों से यौन शोषण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा। गुरुवार को कम्युनिस्ट पार्टी की नेता वृंदा करात मंच पर पहुंची तो उन्हें खिलाड़ियों ने नीचे उतरने को कह दिया। गौरतलब है कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ देश के महिला पहलवानों ने मोर्चा खोला है। कुछ कोच पर ओलिंपिक विजेता खिलाड़ियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 200 से ज्यादा खिलाड़ी बुधवार यानी 18 जनवरी से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को भी उनका प्रदर्शन जारी रहा। इधर, धरने के दौरान कम्युनिस्ट पार्टी CPI(M) की नेता वृंदा करात स्टेज पर चढ़ गई। उनसे बजरंग पुनिया ने नीचे आने का आग्रह किया। बजरंग ने कहा कि, प्लीज इस मुद्दे को राजनितिक मत बनाइए। हमारी लड़ाई फेडरेशन से है न कि सरकार से। कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों को खेल मंत्रालय ने गुरुवार को बातचीत के लिए बुलाया। ओलिंपिक और कॉमनवेल्थ जैसी प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक और विनेश फोगाट जैसी रेसलर्स ने कहा कि WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह खिलाड़ियों का यौन शोषण करते हैं। फेडरेशन के कोच भी ऐसा सालों से करते आ रहे हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कुश्ती महासंघ की एग्जीक्यूटिव कमेटी और सालान बैठक (AGM) 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली है। संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भी इस बैठक में शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह इस बैठक में अपने इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं।

गीता और बबीता फोगाट का ट्वीट…

3 बड़े बयान…

  1. बजरंग पुनिया: हम देश के लिए खेलते हैं, उसके लिए लड़ते हैं। यह जो लड़ाई चल रही है, वह हमारे सम्मान की लड़ाई है।
  2. WFI चीफ: एक भी आरोप सही निकले तो फांसी चढ़ा देना। प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी ओलिंपिक मेडल नहीं जीत सकते। उनमें गुस्सा है, प्रदर्शन इसीलिए कर रहे।
  3. भाजपा नेता बबीता फोगाट: जहां आग होती है, धुआं वहीं से निकलता है। कोशिश करूंगी कि इन लोगों की शिकायत का हल आज ही हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here