Basant Panchami में ज्ञान की देवी सरस्वती को चढ़ता है ये खट्टा फल, खाने से तेज होगा दिमाग ये 5 रोग रहेंगे दूर – basant panchami 2023 jujube is a brain fruit know more about its health benefits

हिन्दू धर्म में बसंत पंचमी (Basant Panchami 2023 ) का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती का जन्म हुआ था। इस साल ये पर्व 26 जनवरी यानी के गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) के दिन मनाया जाएगा। इस दिन देवी को खुश करने के लिए उनके मनपसंद भोग को चढ़ाया जाता है। इसमें पीला भोजन, मिठाई, फल जैसे- अमरूद, गाजर, सेब, केला, अंगूर, और बेर शामिल है।

माना जाता है कि बसंत पंचमी पर चढ़ने वाला प्रसाद सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। खासतौर पर बेर, ज्ञान की देवी को यह फल इसलिए अर्पित किया जाता है, क्योंकि इसमें बुद्धि को बढ़ाने वाले गुण होते हैं। इसके अलावा यह फल पूरे शरीर को दुरुस्त रखने का काम भी करता है।

बेर खाने से दिमाग होता है तेज

बेर खाने से दिमाग होता है तेज

एनसीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बेर दिमाग को शांत और नींद में सुधार करता है। इसमें मौजूद न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण ब्रेन हेल्थ को बेहतर करके इसके विकास में मदद करता है।

इतना ही नहीं यह फल मस्तिष्क संबंधी विकार पर प्रभावी असर दिखाता है। इसमें ब्रेन डैमेज और डिप्रेशन के जोखिम को कम करने की क्षमता भी होती है।

पाचन तंत्र को सुधारता है बेर

पाचन तंत्र को सुधारता है बेर

पाचन तंत्र में गड़बड़ी से कब्ज, अपच, गैस जैसी समस्याएं होती है। ऐसे में बेर का सेवन फायदेमंद होता है। माना जाता है कि बेर में मौजूद फाइबर की वजह से यह पाचन तंत्र और उससे जुड़ी समस्याओं के लिए अच्छा होता है।

बेर खाने से नहीं होगी दिल की बीमारी

बेर खाने से नहीं होगी दिल की बीमारी

एक स्टडी के अनुसार, एक स्टडी के अनुसार, बेर में फाइटोकॉन्स्टिट्यूएंट्स होते हैं। ये एंटी कार्डियोवैस्कुलर डिजीज यानी हृदय रोग से बचाव करने में मददगार होते हैं। ऐसे में ठंड के दिनों में हार्ट अटैक जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए बेर का सेवन सेहतमंद होता है।

कैंसर के रोकथाम के लिए क्या खाएं- बेर

कैंसर के रोकथाम के लिए क्या खाएं- बेर

बेर में अमीनो एसिड, बायोएक्टिव पदार्थ और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव मौजूद होता है। यह तत्व कैंसर की रोकथाम के लिए प्रभावी होते हैं। ऐसे में डाइट में बेर को शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

वेट लॉस डाइट में शामिल करें बेर

वेट लॉस डाइट में शामिल करें बेर

बेर आपके वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बॉडी मास इंडेक्स, फैट और शरीर का वजन कम करने में मददगार होते हैं।

बेर से बढ़ती है हड्डियों की मजबूती

बेर से बढ़ती है हड्डियों की मजबूती

बॉडी में कॉपर की कमी से हड्डी संबंधी समस्याएं होती हैं। विशेष रूप से हड्डियां में कमजोरी। ऐसे में बेर का सेवन करना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कॉपर, कैल्शियम और फास्फोरस अच्छी मात्रा में होता है, जो हड्डियों की मजबूती और विकास के लिए जरूरी माना जाता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here