राहुल गांधी की आयु पर तरस आता है , गए थे हरि भजन को ओटन लगे कपास

भोपाल, ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में भी, गए थे हरि भजन को ओटन लगे कपास। उनको पूरे देश में कहीं विकास, समृद्धि, समरसता दिखाई नहीं दी..। मैं राहुल गांधी जी से सवाल पूछना चाहता हूं, “भारत जोड़ो यात्रा में भारत तोड़ो का काम करने वाले आपके इर्द-गिर्द क्यों थे।” देश के खिलाफ बात करने वाले लोग क्यों आप के दाएं और बाएं चल रहे थे..? फिर यात्रा ने दिया क्या देश को यह तो बताओ..। शिवराज ने कहा— राहुल जी की मानसिक आयु पर हमें सदैव संदेह होता है। राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर जो बातें अभिभाषण में कहीं जाती हैं उन पर चर्चा होती है.. लेकिन अभिभाषण पर उन्होंने एक बात नहीं की। उद्योगपतियों के बारे में बोलते रहे, ये बात वो कर रहे हैं जो स्वयं जमानत पर हैं। जब इनकी सरकार थी उन्होंने प्रदेश को लूटा था। दुनिया में चारों तरफ उस समय केवल घोटालों की गूंज होती थी। भारत को घोटालों का देश बना दिया था। मुझे लगता है कि संसद काहे के लिए होती है.. राष्ट्रपति जी के भाषण में क्या था। लेकिन कुछ है ही नहीं जो पार्टी सिर से लेकर पांव तक घोटालों में घिरी हुई है वह बाकी मुद्दों पर बात ही कैसे करती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here