भूकंप से मच सकती तबाही, देश इधर—उधर खिसक रहे हैं

नई दिल्ली, ब्यूरो। पिछले सोमवार को तुर्किये में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया है। इसने तुर्किये की जमीन को 10 फीट यानी करीब 3 मीटर खिसका दिया है। इससे पहले 2011 में जापान और 2022 में भारत के भी खिसकने की रिपोर्ट्स सामने आई थीं। बताया जा रहा है कि दुनिया बड़ी-बड़ी टैक्टोनिक प्लेट्स पर स्थित है। इन प्लेट्स के नीचे तरल पदार्थ लावा है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। तुर्किये का ज्यादातर हिस्सा एनाटोलियन टैक्टोनिक प्लेट पर बसा है। ये प्लेट यूरोशियन, अफ्रीकन और अरबियन प्लेट के बीच में फंसी हुई है। जब अफ्रीकन और अरबियन प्लेट शिफ्ट होती हैं तो तुर्कीये सैंडविच की तरह फंस जाता है। इससे धरती के अंदर से ऊर्जा निकलती है और भूकंप आते हैं। सोमवार को तुर्किये में आया भूकंप नॉर्थ एनाटोलियन फॉल्ट लाइन पर आया। एनाटोलियन टैक्टोनिक प्लेट्स और अरबियन प्लेट्स एक दूसरे से 225 किलोमीटर दूर खिसक गई हैं। इसके चलते तुर्किये अपनी भौगोलिक जगह से 10 फीट खिसक गया है। टैक्टोनिक प्लेट्स में हुए इस बदलाव के चलते तुर्किये, सीरिया की तुलना में 5 से 6 मीटर यानी लगभग 20 फीट और अंदर धंस गया है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि ये शुरुआती डेटा से मिली जानकारी है। आने वाले दिनों में सैटेलाइट इमेज से सटीक जानकारी मिल सकेगी। डरहम यूनिवर्सिटी में स्ट्रक्चरल जियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. बॉब होल्ड्सवर्थ ने कहा कि इतना शक्तिशाली भूकंप आने के बाद प्लेट का शिफ्ट होना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि भूकंप की तीव्रता और टैक्टोनिक प्लेट्स के खिसकने के बीच सीधा संबंध है। इसमें ऐसा कुछ नहीं है जो अटपटा लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here