रेप के आरोपी स्वामी नित्यानंद ने अमेरिका में कर दिया घोटाला

नई दिल्ली, एजेंसी। रेप के आरोपी और स्वामी नित्यानंद ने भारत के बाहर भी घोटाला कर डाला। भारत के भगोड़े स्वामी नित्यानंद ने 30 अमेरिकी शहरों के साथ धोखाधड़ी की है। कैलासा ने इन शहरों के साथ सिस्टर सिटी एग्रीमेंट साइन किया था। इस कल्चरल एग्रीमेंट के तहत ये शहर और कैलासा एक दूसरे के विकास में मदद करते। इसमें धोखाधड़ी ये है कैलासा नाम का कोई देश दुनिया में है ही नहीं। ओहायो के डेटन से लेकर वर्जीनिया के रिचमंड और फ्लोरिडा के बुएना पार्क तक कई शहरों का नाम इस लिस्ट में शामिल है। खुद कैलासा की वेबसाइट पर इन सभी शहरों के साथ हुए समझौते के बारे में लिखा है। बता दें कि नित्यानंद ने 2019 में दावा किया था उसने कैलासा नाम का देश बसाया है। कुछ दिनों पहले ही अमेरिकी राज्य न्यूजर्सी के शहर नेवार्क ने कैलासा के साथ सिस्टर सिटी एग्रीमेंट खत्म किया था। नेवार्क और फर्जी देश ‘यूनाइटिड स्टेट्स ऑफ कैलासा’ के बीच 12 जनवरी को समझौता हुआ था। यह सेरेमनी नेवार्क के सिटी हॉल में हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here