100 साल के लिए जेल जा सकता है अतीक अहमद

लखनउ, ब्यूरो। प्रयागराज कोर्ट उमेश पाल अपहरण केस में फैसला थोड़ी देर में सुना देगा। अतीक अहमद पर इतने केस हैं, अगर उनमें से सभी में सजा हुई तो अतीक को 100 साल से भी ज्यादा समय जेल में बिताना पड़ेगा। आपको बता दें कि 17 साल पुराने उमेश पाल अपहरण केस में प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट मंगलवार को फैसला सुना सकती है। नैनी सेंट्रल जेल से अतीक को बंद वैन में कोर्ट ले जाया जा रहा। जेल से पहली वैन खाली रवाना की गई। दूसरी वैन में फरहान, फिर तीसरी वैन में अशरफ और आखिरी में अतीक को लेकर प्रिजन वैन कोर्ट के लिए निकली। 50 सुरक्षाकर्मी नैनी सेंट्रल जेल से कोर्ट के लिए लेकर निकले हैं। अतीक और अशरफ को अलग-अलग वैन से अलग-अलग रास्ते से कोर्ट ले जाया जा सकता है। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कोई ऑफिशियल डिटेल नहीं दी है। उमेश पाल अपहरण केस में बाहुबली अतीक अहमद, उसका भाई अशरफ समेत 11 लोग आरोपी थे, इसमें एक की मौत हो चुकी है। अतीक को सोमवार शाम को अहमदाबाद की साबरमती जेल से और उसके भाई अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज लाया गया था। दोनों को नैनी सेंट्रल जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया। जेल और कोर्ट के मुख्य गेट के आसपास बैरिकेडिंग लगा दी है। जेल में कैदियों से आज मुलाकात बंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here