Thursday, June 26, 2025
HomeBreaking Newsमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर की घटना पर लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर की घटना पर लिया संज्ञान

भोपाल, ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में हुई घटना पर तत्काल संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री लगातार घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। लगातार अधिकारियों से चर्चा करते हुए बचाओ अभियान की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर कलेक्टर इंदौर कमिश्नर से फोन पर चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय, इंदौर जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क में है। इंदौर पुलिस के आला अधिकारी, जिला प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। श्रद्धालुओं को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बावड़ी से कुछ लोगों का रेस्क्यू अब तक किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि
बावड़ी से अब तक 7 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।बावड़ी में 13 लोग और सुरक्षित है, जिन्हें निकाला जा रहा है। शेष लोगों को रेस्क्यू करने के तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।

कहां हुई घटना

आपको बता दें कि इंदौर में स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में बनीं बावड़ी के ऊपर की छत धंस गई। जिससे 25 से अधिक लोग बावड़ी में गिर गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100