Chhattisgarh News In Hindi : Chhattisgarh Accident; 3 Killed as Car Truck Road Accident Today In Chhattisgarh Mungeli District | सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की मौके पर ही मौत

  • बिलासपुर-रायपुर मुख्य मार्ग पर सरगांव के पास हुआ हादसा, मृतकों की पहचान नहीं 
  • टक्कर के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, अंदर फंसे सभी शव क्रेन की मदद से निकाले गए 

Dainik Bhaskar

Feb 13, 2020, 11:22 AM IST

मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुंगेेली में सरगंाव के पास गुुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा चुकी। इसके चलते कार में बैठे दो लोगों के साथ ही ट्रक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने सभी शवों को एंबुलेंस से अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। 

ट्रक को टक्कर मारते हुए कार का आधा हिस्सा अंदर जा घुसा
जानकारी के मुताबिक, मुंगेली जिले में सरगांव के पास बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह एक चालक सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर टायरों की हवा चेक कर रहा था। इसी दौरान रायपुर की ओर से अाई तेज रफ्तार कार ट्रक के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आधा हिस्सा ट्रक में जा घुसा। हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार सवार सहित ट्रक चालक की मौत हो चुकी थी। 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी कि दोनों शव उसमें बुरी तरह से फंसे हुए थे। पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलवाई और उसकी सहायता से शवों को बाहर निकलवाया। मृतक कौन है, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया गया है। बताया जा रहा है जिस कार की टक्कर हुई है वह रायपुर नंबर की है। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here