Same Sex Marriage : एक जैसे सेक्स वाले का विवाह पर सरकार को ऐतराज, देखिए कोर्ट में क्या हुआ

नई दिल्ली। एक जैसे सेक्स वाले दो व्यक्ति क्या शादी कर सकत हैं? क्या एक लड़की दूसरी लड़की से शादी कर सकती है? क्या एक लड़का दूसरे लड़के से शादी कर सकता है? आप तो न ही करेंगे, लेकिन इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस मामले का आवेदनकर्ता हैदराबाद के समलैंगिक कपल सुप्रियो और अभय है। वे चाहते हैं कि समान लिंग वालों को भी शादी का हक होना चाहिए, लेकिन सरकार इसे नहीं मानना चाहती है। केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि यह बातें सिर्फ बड़े लोगों की बाते है। इससेे आम नागरिकों के हित प्रभावित होंगे। केंद्र सरकार ने कहा कि इस पर फैसला करना संसद का काम है। कोर्ट को इस पर फैसले से दूर रहना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here