Vitamin D Deficiency Symptoms, Water In Bones: हड्डियों में पानी भर देगी ये कमी, देर होने से पहले सुधारें ये गलती, लगातार खाते रहें 5 चीजें – vitamin d foods benefits for health which remove vitamin d deficiency and water in bones

हड्डी में भरा पानी कैसे निकालें?

हड्डी में भरा पानी कैसे निकालें?

अधिकतर मामलों में हड्डी में पानी की समस्या को थेरेपी, आराम और दवा की मदद से ठीक किया जाता है। लेकिन कुछ मामलों में सर्जरी करके इस बीमारी का ट्रीटमेंट किया जाता है। बता दें कि यह समस्या एक्स-रे से नहीं पता चलती, इसकी जांच करने के लिए एमआरआई या अल्ट्रासाउंड करना पड़ता है।

इस विटामिन की कमी ना होने दें

इस विटामिन की कमी ना होने दें

बॉडी में विटामिन डी की कमी को रीढ़ की हड्डी में पानी भरने से जोड़ा जाता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि विटामिन डी कम होने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इस विटामिन को कम ना होने दें।

ये चीज करती है विटामिन डी की सप्लाई

ये चीज करती है विटामिन डी की सप्लाई

विटामिन डी लेने का बेस्ट तरीका धूप है। इससे पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी की सप्लाई होती है। धूप में टहलने से शरीर को सूर्य की किरणें छूती हैं और शरीर Vitamin D को बनाने लगता है। आप सुबह या शाम के समय 10-15 मिनट कम कपड़ों में धूप का आनंद लें।

खाने की चीजों में भी भरा है विटामिन डी

खाने की चीजों में भी भरा है विटामिन डी

धूप के अलावा कुछ खाने की चीजों में भी विटामिन डी आता है। आप निम्नलिखित फूड्स को लगातार खाते रहें।

  • दूध-पनीर आदि डेयरी प्रॉडक्ट
  • सैल्मन मछली
  • अंडे का पीला हिस्सा
  • मशरूम
  • फोर्टिफाइड ऑरेंज जूस

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here