आज हम नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ी के लिए धरती नहीं बचेगी

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज हम नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ी के लिए यह धरती रहने लायक नहीं बचेगी। प्रकृति के बिना मानव जीवन की कल्‍पना असंभव है, अतः पौधरोपण करें और प्रकृति का शोषण नहीं, केवल दोहन करें। प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ‘यूथ फॉर लाइफ’ मिशन की शुरुआत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज दुनिया पर्यावरण दिवस मना रही है, लेकिन भारत में हम युगों-युगों से वृ्क्षों की पूजा कर उनका संरक्षण करते आ रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का मार्ग दिखाया था। मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के नागरिकों से पौधे लगाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचेगा, तो सृष्टि बचेगी। आप भी जन्मदिन, विवाह की वर्षगाँठ जैसे शुभ अवसरों पर पौधे अवश्य लगायें। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज​ सिंह चौहान ने सोमवार को भोपाल के रवींद्र भवन में ‘यूथ फॉर लाइफ’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहृवान पर किया जा रहा है। वैश्विक स्तर पर पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जन-जागृति लाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त राष्ट्र में “Mission LiFE- Lifestyle For Environment” (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) के प्रस्ताव पर इसे प्रारंभ किया गया था। इसे भारत के नेतृत्व वाले वैश्विक जन- आंदोलन के रूप में देखा जा रहा है। केन्द्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा मिशन लाइफ की 7 थीम- “सिंगल यूज प्लास्टिक को कम करना, ऊर्जा संरक्षण, पानी बचाओ, शाश्वत खाद्य प्राणाली को अपनाना, कचरे को कम करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाना और ई-कचरे को कम करना” में पूरे देश में एक लाख आयोजन का लक्ष्य रखा गया है। मध्य प्रदेश के सभी विभागों द्वारा इस अभियान को वृहद रूप में चलाया गया और अकेले मध्यप्रदेश में ही 1 लाख के अधिक मिशन लाइफ में 75 तरह के कार्यक्रम किये जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here