क्या आप भी कार चलाते हैं तो सावधान हो जाएं, चलते—चलते कार बनी आग का गोला

भोपाल। शहर की सड़क में दौड़ रही एक कारआग के गोले में बदल गई। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल बताया जा रहा है। यहां पर प्रसिद्ध बिड़ला मंदिर के सामने से गुजर रही एक कार में अचानक आग लग गई। कमाल की बात तो यह कि कार में सवार लोगों को पता भी नहीं था कि उनकी कार में आग लग चुकी है।

यह कार जैसे ही मंदिर से आगे बढ़ी, सड़क के पास खड़े बच्चे ने कार सवारों को इशारा से आग लगने की बात बताई। इसके बाद युवकों ने जैसे ही कार से उतरकर देखा तो कार में आग दिखाई दी। इसके बाद कार में सवार तीनों युवक उतरकर दूर भाग गए। किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। वहां पहुंचे अग्निशमन दल के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

हालांकि आग बुझाए जाने तक कार का अधिकांश हिस्सा खाक हो चुका था। प्र​त्यक्ष​दर्शियों का कहना है कि कार चल रही है, इसी दौरान उसके पिछले हिस्से से धुंआ नजर आया। इस धुंआ को देखकर पास ही खड़े बच्चे ने कार चालकों को सूचना दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here