खाई में गिरी स्लीपर कोच बस, दो गंभीर, 28 घायल

श्योपुर। श्योपुर में स्लीपर कोच बस खाई में पलटने सी सनसनी मच गई। देर रात हुए हादसे में 28 लोग घायल हुए हैं, दो की हालत गंभीर है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस विजयपुर से जयपुर राजस्थान जा रही थी। हादसा मानपुर थाना इलाके के चक बमुलिया गांव के पास हुआ। घायल यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर फोन पर बात करते हुए बस चला रहा था। इसी दौरान उसने बस से कंट्रोल खो दिया और हादसा हो गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here