भोपाल। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक और बागेश्वर धाम बनाया गया है। इस मंदिर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने अपने घर के सामने बनवाया है।
इसे श्री छोटे बागेश्वर धाम सरकार हनुमान मंदिर नाम दिया गया है। नए धाम का उद्घाटन करने आज बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बड़वानी जा रहे हैं।यहां वे दिव्य दरबार भी लगाएंगे।

