Wednesday, June 25, 2025
HomeBreaking Newsपूरे प्रदेश में सक्रिय हो सकता है मानसून अधिकांश हिस्सों बारिश के...

पूरे प्रदेश में सक्रिय हो सकता है मानसून अधिकांश हिस्सों बारिश के आसार

भोपाल। प्रदेश में इस साल मानसून ने मंडला के रास्ते प्रवेश किया है। बालाघाट, अनूपपुर, मंडला, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर और डिंडोरी में मानसूनी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह दक्षिण पश्चिम मानसून 48 घंटे के भीतर पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। आपको बता दें कि पिछले वर्ष मानसून 16 जून को प्रदेश में आया था। बंगाल की खाड़ी में बना मौसम तंत्र तेजी से सक्रिय है। इस कारण प्रदेश में मानसून की गति भी तेज हो गई है। रविवार तक अरब सागर में बन रहा तंत्र भी मजबूत हो जाएगा और मध्य प्रदेश में बारिश शुरू हो जाएगी। राज्य के कई हिस्सों में बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। शनिवार को प्रदेश के एक दर्जन से भी अधिक जिलों में बारिश हुई। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रतलाम में 25, सतना में 24, गुना में 18,।धार में 7, इंदौर में 4.9, खरगोन में तीन, उज्जैन में दो, भोपाल में 1.5, भोपाल शहर में 0.9, सागर में 0.8, ग्वालियर में 0.3 मिली मीटर बारिश हुई। रतलाम राजगढ़ में भी पानी गिरा। शुक्रवार-शनिवार के दरमियान इंदौर में 67.4, मिलीमीटर, भोपाल में 47.6, दतिया में 43.2, उज्जैन में 32.6, उज्जैन में 32.6, नर्मदापुरम में 32, धार में 30.2, भोपाल शहर में 26, रायसेन में 30.8, सिवनी में 20.6, मंडला में 18.2, पचमढ़ी में 15.6, छिंदवाड़ा में 13.6, खरगोन में 9.6, सागर में 9, सीधी में 8.6, ग्वालियर में 8, शिवपुरी में 7, खंडवा में 7, गुना में  0.8, खजुराहो में 6, रतलाम में 5, जबलपुर में 5, नरसिंहपुर में 4, नोगांव में 3, दमोह में दो, रीवा में 1.4, बैतूल में 1.8 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को भी पूरे प्रदेश में बारिश का अनुमान जताया है। प्रदेश के सभी 53 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, विदिशा, रायसेन, बैतूल, हरदा, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी और मंडला जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यहां गरज चमक की गतिविधि भी होने की आशंका है।
मानसून आने और प्रदेश के अन्य हिस्सों में हो रही प्री मानसून बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में बड़ी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में प्रदेश की अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। शनिवार को प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान सीधी और टीकमगढ़ में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा अन्य शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा।  जबलपुर में 28.3, राजधानी भोपाल में 31, ग्वालियर में 36.4, इंदौर में 31.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है। प्रदेश की अधिकांश जिलों का तापमान लुढ़क कर 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा पहुंचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100