मध्य प्रदेश में हुई टिफिन कैबिनेट, देखिए कौन मंत्री टिफिन में क्या लाया…

सीएम शिवराज बोले- हम सब एक परिवार, मिलकर करेंगे मध्य प्रदेश की सेवा और विकास

Tiffin cabinet in bhopal

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित मुख्यमंत्री आवास में शनिवार रात टिफिन कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में सभी मंत्री अपने घर से खाना बना कर लाए और बैठक खत्म होने के बाद सभी मंत्रियों ने साथ मिलकर टिफिन का आनंद उठाया। भोजन करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज आनंद के वातावरण में पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। एक परिवार के हम सब लोग हैं। प्रेम और स्नेह के साथ मिलकर प्रदेश की जनता की सेवा और विकास का काम कर रहे हैं। आज सारे मंत्री, मुख्यमंत्री अपने अपने घर से टिफिन लेकर आए। टिफिन यहां खोलें एक दूसरे को परोसा। इतना खाया कि उठाने के लिए आदमी की जरूरत पड़ गई। एक तरफ अलग-अलग अंचलों का स्वाद, इसमें चाहे मालवा हो, निमाड़ हो, बुंदेलखंड हो, विंध्य हो, महाकौशल हो, चंबल हो, ग्वालियर हो, भोपाल हो, शहडोल संभाग हो, नर्मदा पुरम हो, सब संभागों के व्यंजनों का स्वाद आज हम लोगों ने लिया। यह केवल भोजन ही नहीं स्नेह और प्रेम का परस्पर आदान-प्रदान भी था। साथ मे ये संकल्प भी कि प्रदेश के विकास में, प्राणों से प्यारी जनता के कल्याण में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

टिफिन में कौन मंत्री क्या-क्या लाया?

टिफिन केबिनेट में मुख्यमंत्री एवं मंत्री अपने क्षेत्रीय व्यंजन के साथ मोटा अनाज श्री अन्न (मिलेट्स) के व्यंजन भी लेकर आए।

Madhya pradeshministers wife

मुख्यमंत्री के टिफिन में

वेज पुलाव, कड़ी, मूंग बड़ी की सब्जी, रोटी।

जगदीश देवड़ा का टिफिन

गट्टे की सब्जी, मटर पनीर, लापसी, ज्वार की रोटी।

विश्वास सारंग क्या लाये

मटर की सब्जी, दम आलू, कॉर्न पालक, नमकीन पूड़ी, मिस्सी रोटी

गोपाल भार्गव का टिफ़िन

पालक पनीर, दाल मखनी, मिक्स वेज, भिंडी की सब्जी, जीरा राइज़, रोटी, खीर।

राजवर्धन सिंह दत्तीगांव

भिंडी, पनीर, कस्टर्ड, दाल, सलाद, रोटी, चावल

राम खेलावन पटेल

जीरा राइज़, दाल, रोटी, लौकी की सब्जी, पोरन पूरी, टमाटर की चटनी, खीर।

तुलसी सिलावट

ज्वार की रोटी, इंदौर के भुट्टे किस, भुट्टे के भजिये, पनीर के भजिये, सलाद।

प्रभुराम चौधरी

करेला, भिंडी, सलाद, पापड़, बाजरे की रोटी, आम

मीना सिंह

वेज पुलाव, पनीर के भजिये, कटहल की सब्जी, पूड़ी-पराठा, रोटी।

उषा ठाकुर
भरमा करेला, पराठा, साबूदाने की खिचड़ी, रोटी ।

मंत्री ओ पी एस भदोरिया ने भोजन के बाद सभी को भिंड के पेड़े खिलाए।

कौन-कौन से प्रस्ताव आए

सीएम हाउस में हुई बैठक को लेकर मंत्री अरविंद भदौरिया ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में 4 प्रस्ताव आए थे। आनंद की अनुभूति के साथ टिफिन बैठक हुई बाद में संगठन के लोगों ने भी हिस्सा लिया। बीजेपी में पहले से ही तालमेल है, सामूहिक भोज संगठन की परंपरा है। कैबिनेट में 4 प्रस्ताव थे। अनुपूरक बजट को कैबिनेट की मंजूरी। मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि सौहार्द पूर्ण टिफिन बैठक हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here