नोएडा: दुकान में घुसकर लूटपाट और गोलीबारी का CCTV फुटेज आया सामने – noida jeweller shot inside shop during robbery cctv footage out

  • बदमाशों ने शॉप के अंदर घुसते ही चलाई गोली
  • फिर आभूषण लूटकर मौके से हो गया फरार

नोएडा में दिन दहाड़े लूट का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बदमाशों ने अंदर दाखिल होते ही ज्वेलरी शॉप के मालिक पर गोली चला दी है. उसके तुरंत बाद वो शॉप में लूट-पाट की घटना को अंजाम देते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं. इस घटना के सामने आने के बाद नोएडा के कमिश्नर आलोक सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया.

फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस कमिश्नर ने बदमाशों का सुराग देने वाले को 50 हजार रुपये की इनामी राशि देने की घोषणा की है.

बता दें, यह घटना गुरुवार सुबह तकरीबन 11 बजे की बताई जा रही है, जब कुछ बदमाश, नोएडा के पॉश इलाके स्थित एक ज्वेलरी शॉप में घुसते हैं, मालिक को गोली मारते हैं और दुकान लूट कर फरार हो जाते हैं.

पुलिस ने क्या कहा?

नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 में स्थित एक आभूषण की दुकान में घुसकर आधा दर्जन बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलीबारी करते हुए शोरूम में लूटपाट की. गोली लगने से दुकानदार घायल हो गया है. उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया, “सेक्टर 12 में कमल ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है. गुरुवार को आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश कमल ज्वेलर्स पर पहुंचे. बदमाशों ने दुकान में लूटपाट करनी शुरू कर दी. जब दुकान के मालिक नरेश ने विरोध किया तो, बदमाशों ने उन पर गोली चला दी. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल नरेश को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.”

और पढ़ें- कर्ज की रकम न चुकाने के लिए रच डाली खुद के साथ लूट की साजिश

दिनदहाड़े हुई इस घटना से सेक्टर 12 में दहशत व्याप्त है. मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठे हो गए थे.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here