नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक बनाए गए

भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। इस बावत आदेश शनिवार को जारी कर दिये गए हैं। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर वाले पत्र में कहा गया है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ने केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया जाता है। यह पत्र प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन को भेजा गया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों से ही मध्य प्रदेश में केंद्रीय नेताओं को अलग—अलग जिम्मेदारी दिये जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। 7 जुलाई को ही एक फैसले के तहत केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश का प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया गया था। वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को सह चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी।

Narendra Singh Tomar has been made the convener of the Madhya Pradesh Election Management Committee.

आपको बता दें कि भूपेंद्र यादव राजस्थान से राज्यसभा सांसद है और भारत सरकार में श्रम और रोजगार पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री हैं। वहीं अश्विनी वैष्णव केंद्रीय रेल मंत्री के पद पर कार्य कर रहे हैं। इसके पहले 10 जुलाई को केंद्रीय भाजपा ने मध्य प्रदेश में अपना मीडिया मैनेजमेंट तगड़ा करने के लिए तीन राष्ट्रीय प्रवक्ताओं को मध्य प्रदेश की तैनाती की है। गौरव भाटिया, गुरु प्रकाश पासवान और प्रेम शुक्ला को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव तक के लिए मध्य प्रदेश का मीडिया का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रोजाना मुद्दों को लेकर केन्द्र और राज्य की मीडिया टीम के बीच चर्चा की जाएगी। रोज होने वाली वर्चुअल मीटिंग में इस बारे में बात होगी कि कौन से ऐसे राष्ट्रीय मुद्दे हैं जो मध्य प्रदेश में भी उठाए जा सकते हैं। ऐसे कौन से बडे़ मुद्दे हैं जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाना चाहिए। इस ग्रुप में शामिल होने वाली मीडिया टीम के सदस्य हर दिन के मुद्दों का चयन करेंगे। आपको बता दें कि गौरव भाटिया चुनाव के आखिरी एक महीने तक भोपाल में मुख्यालय बनाकर रहेंगे। इंदौर में प्रेम शुक्ला का मुख्यालय रहेगा। गुरु प्रकाश पासवान को ग्वालियर में तैनात किया जाएगा। वहीं मध्यप्रदेश के एक-एक प्रवक्ता को सागर, जबलपुर, रीवा जैसे शहरों में बैठेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here