Chhattisgarh News In Hindi : Magarload News – chhattisgarh news maize crop planted on barren land | बंजर जमीन पर लगाई मक्के की फसल


मगरलोड| हायर सेकेंडरी स्कूल करेली बड़ी में सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित किया गया है। शिविर के तीसरे दिवस स्वयंसेवकों ने आईटीआई की खाली बंजर जमीन पर नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना के तहत बाड़ी बनाकर मक्के की फसल लगाई।

रासेयो कार्यक्रम अधिकारी दुर्गा सिन्हा ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के तहत बंजर जमीन को स्वयंसेवकों ने उपजाऊ बनाया। फसल लगाकर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवकों के 9 दल बनाए हैं। इस कार्य में स्वयंसेवक खिलेश कुमार, लक्ष्य कुमार, पुनेन्द्र, नीलकमल, बलराम, देवानंद, रमेश, रघुवीर, महेश, मनीष कुमार, नीलम कुमार, चेतन कुमार, खिलेश्वर,किरण आदि शामिल हैं।

मगरलोड. बंजर जमीन पर मक्के की फसल लगाते एनएसएस स्यवंसेवक।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here