मणिपुर में 21 साल की युवती को निर्वस्त्र घुमाया, गैंगरेप किया, जिंदा जलाया

इंफाल। मणिपुर में ​हिंसा का दौर जारी है। यहां पर 21 साल की युवती के पहले कपड़े उतारे गए, उसके बाद भीड़ ने गैंगरेप किया। यह पीड़िता की मां का बयान है। ये उस लड़की की मां है, जिसे आपने 19 जुलाई को मणिपुर से वायरल हुए वीडियो में देखा था। 4 मई को इस लड़की समेत 3 औरतों को मैतेई भीड़ ने निर्वस्त्र कर परेड कराई। लड़की के साथ गैंगरेप भी हुआ। 21 साल की पीड़िता इतने गहरे सदमे में है कि फिलहाल उसे किसी अनजान जगह भेज दिया है। मां अब भी चुराचांदपुर में है। मणिपुर में हिंसा 3 मई को शुरू हुई। कुकी-मैतेई के बीच दंगे हुए और इंफाल वैली और कुकी इलाकों के बीच बॉर्डर बन गया। दोनों तरफ बंकर बन गए और आम लोग बंदूकें लेकर तैनात हैं। 19 जुलाई को वीडियो वायरल होने के बाद इस तरह की हिंसा के कई मामले सामने आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here