Mauganj : मध्य प्रदेश में अब 53 हुए जिले, जिले में ही होगा ध्वजारोहरण

Rewar district wise Assembly Constituencies Madhya Pradesh Election map 2018

भोपाल। मध्य प्रदेश में मऊगंज (Mauganj) को नया जिला गठित कर दिया गया है। इसकी अधिसूचना भी सरकार ने जारी कर दी है। मध्य प्रदेश के नक्शे में अब कुल मिलाकर 53 जिले हो गए हैं। मऊगंज रीवा (Rewa) से अलग होकर नया जिला बनाया गया है। विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मउंगज को जिला बनाने के लिए ऐलान किया था। इसके साथ ही मउगंज जिले को पहले दिन ही कलेक्टर और एसपी भी मिल गए हैं। सोनिया मीना को मऊगंज कलेक्टर बनाया गया है, जबकि वीरेंद्र जैन को मऊगंज का एसपी बनाया गया है। आपको बता दें कि नए जिले के गठन के साथ ही जिले को अधिकारी आवंटित कर दिये गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here