इटली की युवतियों ने मोहा संस्कारधानी का मन, शिवतांडव स्त्रोत और राम की महिमा सुनाई

जबलपुर। इटली नामक देश का नाम तो आपने सुना ही होगा। वही ​इटली जहां की निवासी कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी हैं। अंग्रेजों के देश इटली से कुछ महिलाएं संस्कारधानी जबलपुर पहुंंची। यह ​महिलाएं माही कृष्ण लीला ग्रुप (Mahi Krishna Lila) से जुड़ी हुई हैं। यह वही ग्रुप है, जिसके मुरीद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं। यह महिलाएं जबलपुर में मंत्रोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। जब महिलाओं ने मंच से शिव तांडव के साथ साथ, राम सिया राम के भजनों की प्रस्तुति दी तो समां बंध गया।

संस्कारधानीवासी भी इटली में सनातन के प्रति आस्था देख हुए हैरान रह गए। इटली से आई जुलिया, एलिज़ाबेथ और अन्य सदस्यों ने हिंदुत्व के प्रति अपने झुकाव को बताते हुए कहा कि सनातन से सुंदर कोई धर्म नहीं है। आपको बता दें कि भाजपा विदेश संपर्क विभाग द्वारा जबलपुर में मंत्रोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here