कलेक्टर डॉ. सलोनी​ सिडाना ने रसोईया को अपनी थाली से खिलाया खाना

मंडला। मध्य प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य जिले से एक अच्छी खबर आई है। यहां पदस्थ कलेक्टर आईएएस डॉ. सलोनी सिडाना ने सहृदया की नई मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी ही थाली से एक रसोइया को भोजन कराया। कलेक्टर की इस पहल की सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है। मामला ​मंडला जिले के मवई क्षेत्र का है। कलेक्टर डॉ. सलोनी यहां पर स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंची थीं। इस दौरान कलेक्टर ने मवई विकासखण्ड के प्राथमिक शाला हर्राटोला का निरीक्षण किया। मध्यान भोजन की जांच करने के लिए खुद कलेक्टर ने भोजन करके देखा। भोजन की गुणवत्ता बेहतर मिलने पर कलेक्टर खुश हो गईं और मातेश्वरी स्व-सहायता समूह की रसोइया तीजा बाई को खुद की थाली से भोजन कराया। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चों को इसी तरह से नियमित रूप से स्वादिष्ट भोजन खिलाएं। इसके बाद कलेक्टर ने बच्चों से संवाद करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। स्कूलों में मिली कमियां सुधारने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर डॉ. सिडाना ने प्राथमिक शाला हर्राटोला में बच्चों का उपलब्धि स्तर अच्छा पाए जाने पर शाला शिक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here