छिंदवाड़ा का विकास चाहते हैं तो कमल नाथ जैसी अड़चन को हटाना होगा : शिवराज

Pandhurina is Newly District of madhya pradesh

  • कमल नाथ को घर में घेरने का भाजपा का अभियान पकड़ रहा रफ़्तार
  • कमल नाथ को उनके ही घर में हराने के लिए हनुमान जी का आशीर्वाद !
  • कमलनाथ के गढ़ में शिवराज ने की नया जिला बनाने की घोषणा
  • छिंदवाड़ा में 314 करोड़ से हनुमान लोक बनाएगी भाजपा
  • मध्यप्रदेश की राजनीति में भी हनुमान जी आगमन, शिवराज ने माँगा आशीर्वाद
  • हनुमान भक्त के दावे वाले कमलनाथ के घर में भाजपा बना रहे हनुमान लोक
  • हनुमान भक्ति से छिंदवाड़ा में इस बार खिलेगा ‘कमल’ !

छिंदवाड़ा । मध्यप्रदेश की राजनीति में भी हनुमान जी का प्रवेश हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के गढ़ में जाकर हनुमान जी का आशीर्वाद माँगा है। मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा में हनुमान लोक बनाने के लिए भूमि पूजन किया। इसपर 314 करोड़ का खर्च होगा। एक तरफ कमलनाथ पीला चोला ओढ़े खुद को हनुमान भक्त लिखते हैं, दूसरी तरफ उनके गढ़ में सरकार ने हनुमान लोक की नींव रखकर इस बात के साफ़ सन्देश दे दिए हैं कि नाथ का गढ़ भेदना भाजपा का मुख्य लक्ष्य है। वैसे, भी इलाके में कई बड़े नेताओं के दौरे के बाद माहौल में बदलाव आ रहा है। कमलनाथ से कई कांग्रेसी उनके परिववाद के चलते नाराज हैं। उनके बेटे नकुल नाथ की निष्क्रियता को भी भाजपा मुद्दा बना रही है। इलाके में नए जिले के निर्माण की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की।

मुख्य तौर पर भाजपा ने कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख कमलनाथ की उनके ही घर में घेराबंदी शुरू कर दी है। छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गुरुवार को क्षेत्र का विकास नहीं होने के लिए कांग्रेस और प्रदेश प्रमुख कमलनाथ को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का विकास तब तक नहीं हो सकता, जब तक कि यह क्षेत्र कमलनाथ के प्रभाव से मुक्त नहीं होता। उन्होंने जनता का आह्वान किया अगर विकास चाहते हैं तो आपको इस ”अड़चन” को हटाना होगा।

314 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा श्री हनुमान लोक का निर्माण
जाम सांवली हनुमान मंदिर और लोक का निर्माण 314 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा यह मेरे जीवन का अद्भुत क्षण है। भगवान श्रीराम और सीता माता के चरणों में प्रणाम कर हमने आज श्री हनुमान लोक का भूमिपूजन किया है। यह अद्भुत सिद्ध स्थल है। हनुमान जी के आशीर्वाद से प्रदेश की जनता की सेवा करता रहूं, बस यही कामना है।

पांडुर्ना, नांदनवाड़ी और सौंसर को जोड़कर बनाएंगे नया जिला
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए नए सिरे से परिसीमन किए जाने की जरूरत है। उन्होंने घोषणा की कि पांढुर्ना, नांदनवाड़ी और सौंसर को मिलाकर एक नया जिला बनाया जाएगा। राज्य के 55वें जिले की घोषणा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नए जिले के अस्तित्व में आने के बाद ही इस क्षेत्र का समुचित विकास संभव है।
मालूम हो कि पांढुर्णा, नांदनवाड़ी और सौसर फिलहाल छिंदवाड़ा जिले की तहसीलें हैं। इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान नागदा (उज्जैन) और पिछोर (शिवपुरी) को भी नया जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं। 13 अगस्त को प्रदेश का 53वां जिला मऊगंज अस्तित्व में आ चुका है। छिंदवाड़ा पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यहां जाम सांवली मंदिर में श्री हनुमान लोक की आधारशिला रखी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here