सोना के फिर बढ़े भाव, 59 हजार के करीब पहुंचा, चांदी भी महंगी

Gold Price Hike

मुंबई। सोना और चांदी के दामों में फिर ​बढ़त सामने आई है। हाल ही में जारी हुए सा​प्ताहिक भावों को देखा जाये तो पता चलता है कि दामों में उछाल है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार 21 अगस्त को सोना 58,345 रुपये था, यह अब 26 अगस्त को 58,720 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इस हफ्ते चांदी में 3 हजार रुपए से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। इस हफ्ते की शुरुआत में ये 70,484 रुपए पर थी, जो अब 73,695 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 3,211 रुपए बढ़ी है। कुछ महीने हल्की राहत के बाद एक बार फिर महंगाई बढ़ने लगी है। इसे कम करने के लिए अमेरिका और यूरोप में ब्याज दरें बढ़ाने का सिल​सिला जारी है। इस बीच शेयर बाजार तेजी के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के बाद मुनाफा वसूली के दबाव में है। इससे सोने में निवेश की जमीन तैयार हो रही है। दो साल में यह 27% से ज्यादा रिटर्न दे सकता है। हमारे देश में हर साल 800 टन सोने की खपत (डिमांड) होती है। इसमें से सिर्फ 1 टन का उत्पादन भारत में होता है और बाकी आयात किया जाता है। चीन के बाद भारत में ही सोने की सबसे ज्यादा खपत होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here