आखिर किले में क्यों कैद हैं शिव शंकर, आजाद कराने निकलीं पूर्व सीएम उमा भारती

Raisen Fort Shiv Mandir
Raisen Fort Shiv Mandir

रायसेन। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, भाजपा की फायरब्रांड नेत्री उमा भारती (Uma Bharti) किले में कैद भोले नाथ को आजाद करवाने निकल पड़ी हैं। उन्होंने एक अभियान छेड़ दिया है। वे सोमवार शाम को रायसेन​ जिले के ऐतिहासिक क़िले (Risen Fort) पर पहुंची। वे क़िले पर क़ैद भोलेनाथ के दर्शन और अभिषेक करने पहुँची थीं।

वे अपने साथ गंगा जल भी लेकर आई थीं, लेकिन जब वे वहां पहुंची तो उन्हें किले के गेट पर ताला डला मिला। नीचे ही गेट पर ताला देख पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती नाराज हो गईं। उमा भारती ने कहा जिम्मेदारों ने आज के दिन ताला खुलवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं दिया ध्यान और अपनी बात से पलट गए। उमा भारती ने कहा की मैं भी पर्यटन मंत्री रहीं हूं। उमा ने कहा कि राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन चाहे तो मंदिर के ताले खुल सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इसके बाद उमा भारती गेट पर ही गंगाजल (Ganga Jal) रखकर वापस लौट आईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here